उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में बाइक सवार महिला सहित तीन लोग बाढ़ के पानी में बह गए। बाइक सवार पति-पत्नी का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं उनके पड़ोसी मौसा को तलाश किया जा रहा है।
शमशाबाद थाना क्षेत्र के गांव दादूपुर निवासी सारदेव की पत्नी लक्ष्मी के पेट में मंगलवार को दर्द होने लगा था। इस पर पति सारदेव पड़ोस में रहने वाले मौसा राम लड़ेते के साथ बाइक से लक्ष्मी को लेकर पड़ोसी गांव खरेटा गया था। तीनों मंगलवार रात करीब दो बजे वापस आ रहे थे।
रास्ते में बहता की पुलिया से बाइक अनियंत्रित हो गई और बाढ़ के पानी में जा गिरी। चीख-पुकार सुन लोग मौके पर पहुंचे पर कोई नजर नहीं आया। सुबह लोगों ने पुलिया में बाइक फंसी देखी। घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। क्षेत्रीय लोगों ने संबंधित थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।
लक्ष्मी का शव पुलिया से करीब 10 मीटर दूर मिल गया है। बाइक सवार बाकी दो लोगों की तलाश में जुटे गोताखोरों को कुछ देर बाद सारदेव का शव पुलिया से करीब 30 मीटर दूर मिला। गोताखोर उनके मौसा की तलाश कर रहे हैं। पति और पत्नी की मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
अनियंत्रित बाइक पुलिया से नीचे गिरी, तीन लोग बाढ़ के पानी में बहे, पति-पत्नी के शव मिले
Facebook
X
WhatsApp
The specified slider does not exist.
ताजा खबरें


UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी से किया ‘समरसता संकल्प अभियान’ का शुभारंभ
अगस्त 3, 2026
10:28 पूर्वाह्न

UP News: थाईलैंड में चमका रेणुकूट का सितारा, रवि सिंह ने जीता अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में कांस्य पदक
अगस्त 3, 2026
10:05 पूर्वाह्न


UP News: कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए योगी सरकार तैयार, मार्गों पर सेवा शिविर से पथ प्रकाश तक इंतजाम
अगस्त 2, 2026
11:44 पूर्वाह्न



Shahrukh Khan King Movie: राघव जुयाल ने बताया शाहरूख खान की किंग मूवी में उनका रोल और फिल्म की कहानी कैसी होगी
अगस्त 1, 2026
11:36 पूर्वाह्न

LPG Cylinder Price Cut: दिल्ली में 19 किलो कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹202 सस्ता, जानिए लखनऊ और कोलकाता के नए रेट
अगस्त 1, 2026
10:37 पूर्वाह्न