अब कराची में तोड़ी गईं हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां, जांच में जुटी पुलिस

Facebook
X
WhatsApp

पाकिस्तान के कराची शहर में एक हिंदू मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की गई है. स्थानीय पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि कराची कोरंगी इलाके के श्री मारी माता मंदिर में बुधवार को देवी-देवताओं की मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की गई है।
खबर के अनुसार, इस घटना से कराची के हिंदू समुदाय के लोग दहशत में हैं, खासकर कोरंगी इलाके में, जहां किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस की तैनाती की गई है।

भारत से अफगानिस्तान जा रही मदद लूट रहा पाकिस्तान, रिपोर्ट में हुआ खुलासा
इलाके में रहने वाला स्थानीय व्यक्ति जो कि हिंदू समुदाय का था, उसने बताया कि मोटरसाइकिल पर छह से आठ लोग इलाके में आए और मंदिर पर हमला कर दिया. उसने कहा कि हमें नहीं पता हमला किसने और क्यों किया?
कोरंगी के थाना प्रभारी फारूक संजरानी ने कहा कि पांच से छह अज्ञात संदिग्ध मंदिर में दाखिल हो गए और वहां तोड़फोड़ करने के बाद फरार हो गए. उन्होंने बताया कि मंदिर पर हमला करने वाले अज्ञात संदिग्धों के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।

बता दें कि पाकिस्तान में पहले भी हिंदू के मंदिरों को अक्सर भीड़ द्वारा निशाना बनाया जाता रहा है. अक्टूबर में, कोटरी में सिंधु नदी के तट पर स्थित एक ऐतिहासिक मंदिर को अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर निशाना बनाया था. इस संबंध में कोटरी थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पाकिस्तान के आधिकारिक आंकड़े के मुताबिक, पाकिस्तान में 75 लाख हिंदू रहते हैं. हालांकि, समुदाय का मानना है कि देश में 90 लाख से अधिक हिंदू हैं. पाकिस्तान की अधिकतर हिंदू आबादी सिंध प्रांत में बसी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें