अभय चौटाला ने अकाली दल की सरकार बनने का किया दावा

Facebook
X
WhatsApp

पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल  किसानों के सच्चे हितैषी हैं. उन्होंने कहा कि हमारा अकाली दल के साथ राजनीतिक संबंध नहीं है बल्कि पारिवारिक संबंध है. अभय सिंह चौटाला ने पंजाब में अकाली दल की सरकार बनने का भी दावा किया है. अभय चौटाला आज अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे.

अभय चौटाला ने कहा कि बादल परिवार ने पंजाब के विकास के लिए काफी योजनाओं को लागू किया है. प्रकाश सिंह बादल के अलावा पंजाब में कोई विकास नहीं करवा सकता है. उन्होंने कहा कि जब अपने अपने राज्यों की हितों की बात होती है तब अकाली दल और इनेलो अपने-अपने राज्यों के हितों की लड़ाई लड़ती है. इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता शिरोमणि अकाली दल की मदद करेगा.

हरियाणा के हर जिले के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं. पंजाब से सटे हरियाणा के सभी जिले के कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटने के निर्देश भी जारी किए गए हैं. कांग्रेस पर तंज कसते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस का बुरा हाल है. अपने नेताओं के बयानों के कारण कांग्रेस विवादित हो गई है. कांग्रेस का संगठन कहीं पर भी दिखाई नहीं देता है. कांग्रेस में अनुशासन की काफी कमी दिखाई देती है. कांग्रेस कभी भी तरक्की नहीं कर सकती.

सांसद भगवंत मान को आप का सीएम उम्मीदवार बनाने पर चौटाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भगवंत मान के होने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. वो लोकसभा में शराब पीकर जाता था. भगवंत को सीएम प्रोजेक्ट करने से आप पार्टी को नुकसान होगा. हरियाणा में युवाओं को 75 प्रतिशत आरक्षण देने पर अभय सिंह चौटाला ने तंज कसते हुए कहा कि यह केवल दिखावा है. आने वाले दिनों में धरातल पर स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें