अमेठी : सपा नेता की दबंगई, गरीब के कच्चे मकान पर चलाया बुलडोजर, वीडियो वायरल

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के अमेठी में समाजवादी पार्टी (SP) की महिला नेता द्वारा दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि सपा महिला नेता गुंजन सिंह की मौजूदगी में एक गरीब दलित के कच्चे मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे तहस-नहस कर दिया गया। इतना ही नहीं सपा नेता द्वारा दलित परिवार धमकी भी दी गई।
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर मामला दर्ज कर मौके पर पहुंच कर सपा नेत्री गुंजन सिंह द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
दरअसल, ये पूरा अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सराय राजशाह गांव का है, जहां के रहने वाले दलित दयाराम ने एसडीएम अमेठी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया कि गांव की रहने वाली गुंजन सिंह और उनके करीबी ने उसके कच्चे मकान को जेसीबी से गिरवा दिया।
शिकायत मिलने के बाद एसडीएम ने तत्काल इस पूरे मामले की जांच कर कार्यवाई करने के लिए अमेठी एसएचओ को लिखा। एसडीएम का आदेश मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाते हुए वायरल वीडियो के आधार पर कार्यवाई शुरू कर दी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें