अम्बेडकरनगर: फिर बदले लाइजनिंग आफिसर, नए आफिसर की नियुक्ति

Facebook
X
WhatsApp

अम्बेडकरनगर : जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से बीते चार फरवरी को विधानसभा के सामान्य निर्वाचन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए आयोग से नियुक्त प्रेक्षकों के लिए लाइजनिंग आफिसरों नियुक्ति की थी। अब उसमें आशिक संशोधन किया गया है। अब बदलाव जलालपुर विधानसभा में किया गया है। 280-जलालपुर विधानसभा क्षेत्र के लाइजनिंग अफसर अब जिला खनन अधिकारी मोहम्मद दाऊद अंसारी को नियुक्त किया गया है। अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व तथा उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार कनौजिया ने प्रेक्षक के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं, शिष्टाचार, खानपान एवं अवस्थान, रिटर्निंग आफिसर से समन्वय बनाते हुऐ सूचनाओं का संकलन एवं माननीय उनके निर्देश के अनुसार कार्यों का सम्पादन करने का निर्देश दिया है।

रिपोर्ट : अंजलि गोस्वामी

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें