अयोध्या महोत्सव में अमृत कला रंग सम्मान से अलंकृत हुये आर्टिस्ट चन्द्रपाल राजभर

Facebook
X
WhatsApp

सुल्तानपुर जनपद का नाम रोशन कर रहे प्राथमिक विद्यालय रानीपुर कायास्थ कादीपुर के शिक्षक आर्टिस्ट चन्द्रपाल राजभर को एक बार फिर अयोध्या महोत्सव में अमृत कला रंग सम्मान 2022 से सम्मानित किया गया 23 दिसंबर 2021 से चल रहे अयोध्या महोत्सव में आमंत्रित कलाकार के रूप में आर्टिस्ट चंद्रपाल राजभर को आमंत्रित किया गया था. जिसमें आजादी अमृत महोत्सव प्रदर्शनी एवं कार्यशाला के साथ-साथ विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था

WhatsApp Image 2022 01 07 at 16.25.57

ऐसे में चंद्रपाल राजभर ने प्रदर्शनी एवं कार्यशाला के माध्यम से आजादी अमृत महोत्सव पर अभिव्यक्ति कर लोगों को अनुग्रहीत किया जिसको देखते हुए अयोध्या महोत्सव न्यास के अध्यक्ष हरीश कुमार श्रीवास्तव एवं कार्यक्रम संयोजक श्री एस.बी. सागर जी के साथ अयोध्या महोत्सव की पूरी टीम ने चंद्रपाल राजभर को 5 /01/2022 को चित्रकला /मूर्तिकला के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु अमृत कला रंग सम्मान 2022 से सम्मानित किया

WhatsApp Image 2022 01 07 at 16.25.56

आपको बताते हुये हमें अपार खुशी महसूस हो रही है कि चंद्रपाल राजभर को यह पहला सम्मान नहीं है, बल्कि ऐसे सैकड़ों सम्मान राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त कर जनपद का नाम विश्व स्तर पर रोशन करने का कार्य किये हैं ऐसे में ऐसी ललित प्रतिभाओं का सम्मान करते हुये देश भी गौरवान्वित महसूस करता है ऐसी शख्सियतों के सम्मान में जितना शब्द कहा जाए उतना ही कम है

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें