अयोध्या में पति की हैवानियत: पत्नी से अनबन हुई तो हाईवे पर चलती बाइक से ट्रक के सामने फेंका, मौत

Facebook
X
WhatsApp

अयोध्या में सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां हैवान पति ने अपनी पत्नी से पीछा छुड़ाने के लिए चलती ट्रक के आगे धकेल कर पत्नी की निर्मम हत्या कर दी और हत्या को दुर्घटना का स्वरूप देने के लिए मौके से फरार हो गया. पुलिस जब घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची तो पुलिस ने मृतका आरती को लावारिस अवस्था में मृतक पाया. पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को जब पुलिस ने खंगाला तो पुलिस सकते में आ गई. सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति किसी महिला को ट्रक के सामने ढकेल कर जाता हुआ दिखा।

जिसके बाद पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास तेज किया कड़ी मशक्कत के बाद आसपास के होटल और लॉज में पता करने पर मृतका की शिनाख्त हो पाई. जब पुलिस ने मृतका के घरवालों से संपर्क किया तो पुलिस के सामने जो मामला आया वह रोंगटे खड़े करने वाला था
मृतका को उसके ही पति ने ट्रक के आगे धकेल करके हत्या को दुर्घटना का स्वरूप देने की नियत से सुबह 4:30 बजे वह अपनी पत्नी को मॉर्निंग वॉक के बहाने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ले गया था. दरअसल मृतका और उसके पति में पहले से ही अनबन चल रही थी।

आरोपी पति बिहार का निवासी है उसके ऊपर मृतका के परिजनों ने दहेज उत्पीड़न कि शिकायत पहले से ही दर्ज कराई थी. डीएसपी अयोध्या डॉ. राजेश त्रिपाठी ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस तो वहां पर पति मौजूद नहीं था. आरोपी पति घूमने के बहाने अपने पत्नी को लेकर नेशनल हाईवे पर गया और जहां पर आरोपी पति ने पत्नी को ट्रक के आगे धक्का दे दिया ट्रक के नीचे आने से पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. आरोपी ने घटना को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास किया. उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में यह साफ हो गया है कि आरोपी ने अपनी पत्नी को धक्का दिया है. आरोपी पति पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके जेल भेजा गया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें