अलीगढ़ : जहरीली शराब पीने से हुई 104 लोगों की मौत के मामले में 25000 हजार के इनामी नीरज चौधरी को किया गिरफ्तार

Facebook
X
WhatsApp

अलीगढ़ में जहरीली शराब पीने से हुई 104 लोगों की मौत के मामले में 25000 हजार के इनामी नीरज चौधरी को गिरफ्तार किया गय़ा है. उसके साथ ही शराब बनाने का सामान सप्लाई करने वाले ठेकेदार चौब सिंह और बनवारी लाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले में अब तक 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने करीब 200 ठिकानों पर दबिश दी थी.

इससे पहले पुलिस ने 50 हजार के इनामी विपिन यादव और 25 हजार के इनामी मुनीश शर्मा को गिरफ्तार किया था. अब नीरज चौधरी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. इसके साथ ही पुलिस प्रशासन ने शराब माफियाओं की 100 करोड़ की सपत्ति चिन्हित की है. साथ ही 5 करोड की संपत्ति ध्वस्त कर दी हैं.

पुलिस ने 34 नामजद आरोपियों 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की निशानदेही के आधार पर ही 7,476 लीटर अवैध शराब, 5,723 नकली ढक्कन बरामद किए हैं, साथ ही 3200 से अधिक बोतल पर लगाने वाले रेपर, 5410 क्यूआर कोड, 1 हजार लीटर से अधिक स्प्रिट, 150 से अधिक अवैध शराब की पेटी बरामद की हैं.

पुलिस ने सख्त एक्शन लेते हुए कई शराब के ठेकों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया है. साथ ही नकली शराब की फैक्ट्री से शराब भी बरामद की है. इसके साथ ही पैकिंग का सामन भी भारी मात्रा में बरामद किया गया है.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें