अलीगढ़ जहरीली शराब प्रकरण को एक साल पूरा, ऋषि शर्मा समेत पांच पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Facebook
X
WhatsApp

अलीगढ़ जिले को दहलाने वाले जहरीली शराब प्रकरण को एक साल पूरा होने जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में तगड़ी कार्रवाई की थी, जिसके चलते मुख्य आरोपित अभी भी जेल में हैं। एक साल के अंतराल पर भी पुलिस की कार्रवाई जारी है। बुधवार को पुलिस ने आरोपित ऋषि शर्मा समेत पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

जहरीली शराब पीने से जिले में 28 मई 2021 से मौतों का सिलसिला शुरू हुआ था। लोधा, जवां, पिसावा, खैर, जवां, गभाना, टप्पल, क्वार्सी, गांधीपार्क थाना क्षेत्र में 104 लोगों की जान गई थी। प्रशासन ने ठेकों पर शराब बिक्री को बंद कर दिया था, मगर फिर भी मौतों का सिलसिला नहीं थमा था। 104 लोगों के तो पोस्टमार्टम ही हुए। वहीं, कुछ लोग भी ऐसे भी थे, जिनका बिना पोस्टमार्टम कराए ही दाह संस्कार करा दिया गया था। पुलिस ने इस मामले में 88 आरोपितों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। इसमें सत्र न्यायालय से किसी को जमानत नहीं मिली। हालांकि हाईकोर्ट से कुछ आरोपित जमानत पर बाहर हैं। वहीं पुलिस आरोपितों पर हिस्ट्रीशीट खोलने, गैंगस्टर, गैंग पंजीकृत की कार्रवाई कर चुकी है। कुल 74.71 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है।

इधर, बुधवार को पुलिस ने सिविल लाइन थाने में पांच शराब माफिया के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया है। इसमें गैंग लीडर जवां निवासी ऋषि शर्मा है। इस पर 11 मुकदमे दर्ज हैं। इसी तरह दिल्ली के चौपाला चौक महीपालपुर निवासी सतपाल, अतरौली के चौमुआ निवासी बनवारी, खैर के पुराना बस स्टैंड निवासी शरद प्रताप सिंह व खैर के उदयगढ़ी निवासी विजयप्रताप सिंह सदस्य हैं। इनमें सतपाल पर पांच, बनवारी पर छह, शरद पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने सभी सीओ व थाना प्रभारियों को शातिर व अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें