अलीगढ़: मामूली विवाद पर बदमाशों ने पत्रकार को मारी गोली, JNMC में कराया गया भर्ती

Facebook
X
WhatsApp

अलीगढ़ के गांधीपार्क थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात अज्ञात बदमाश ने मामूली विवाद के बाद एक निजी टीवी चैनल के पत्रकार मुकेश गुप्ता को गोली मार दी. गोली पेट में जा धंसी और वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा. इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया. घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया. जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस ने पत्रकार की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं घटना की जानकारी मिलने पर डीआईजी, एसएसपी समेत पुलिस के अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

बता दें कि नौरंगाबाद छावनी निवासी मुकेश गुप्ता अलीगढ़ में एक निजी टीवी चैनल में पत्रकार हैं. गुरुवार देर रात वह दो अन्य पत्रकार साथियों के साथ धनीपुर मंडी में दुकान नंबर-71 के पास खाना खा रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया और बहस करने लगा. मुकेश और उनके दोनों साथियों ने उसे समझाने की कोशिश की और वहां से जाने को कहा, वह नहीं माना और उसने मुकेश को टारगेट करके गोली मार दी. गोली मुकेश के पेट में लगी है. लोगों ने इसकी जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी. जिसके बाद घायल को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
वहीं डॉक्टरों ने बताया कि गोली पेट के दाहिने हिस्से में फंसी थी. जिसे निकाला गया है. घटना की जानकारी मिलने पर डीआईजी, एसएसपी समेत पुलिस के अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और सीसीटीवी कैमरों के जरिए उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है. जल्दी ही पुलिस आरोपी तक पहुंच जाएगी और वह पुलिस की हिरासत में होगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें