आईपीएल के मेगा ऑक्शन की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है. 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में मेगा ऑक्शन होना है. इससे पहले टी20 लीग की 10 टीमों ने 33 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है. इस बार लखनऊ और अहमदाबाद 2 नई टीमें लीग से जुड़ी हैं. लखनऊ ने केएल राहुल को कप्तान बनाया है, जबकि अहमदाबाद ने हार्दिक पंड्या को कमान दी है. मेगा ऑक्शन में 1200 से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है, लेकिन 5 बल्लेबाजों पर करोड़ों की बोली लग सकती है. सभी 10 टीमें इन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी. आइए आपको इन खिलाड़ियों के बारे में बताते हैं.
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे. लेकिन बाद में टीम ने उनसे कप्तानी छीन ली थी और वे टीम से भी बाहर हो गए थे. वे लीग में बतौर विदेशी खिलाड़ी सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्हें पंजाब, केकेआर या आरसीबी की कप्तानी भी मिल सकती है. उनके ओवरऑल टी20 के रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने 312 पारियों में 10308 रन बनाए हैं. 8 शतक और 85 अर्धशतक लगाया है उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था. इस कारण टीम पहली बार खिताब जीतने में सफल रही थी.
श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था. लेकिन आईपीएल 2021 से पहले वे चोटिल हो गए थे. इसके बाद टीम ने ऋषभ पंत को कप्तानी दे दी थी. मौजूदा सीजन के लिए भी उन्हें ही कप्तान बनाया गया है. ऐसे में अय्यर दिल्ली से अलग हो चुके हैं. उन पर भी टीमें बड़ा दांव लगा सकती हैं. उनके ओवरऑल टी20 के रिकॉर्ड को देखें तो उन्होंने 156 पारियों में 4180 रन बनाए हैं. 2 शतक और 25 अर्धशतक लगाया है.
मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक का प्रदर्शन हमेशा अच्छा रहा है. साउथ अफ्रीका के इस विकेटकीपर बल्लेबाज को टीम ने भले ही रिटेन नहीं किया है, लेकिन उन पर टीम की नजर रहेगी. वे टी20 के खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं. उन्होंने 230 पारियों में 7113 रन बनाए हैं. 4 शतक और 44 अर्धशतक लगाया है.









