आखिरी सफर पर सिद्धार्थ शुक्ला, नम आंखों से होगी अंतिम विदाई

Facebook
X
WhatsApp

सिद्धार्थ शुक्ला का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. 40 साल की उम्र में उनकी मौत की खबर से पूरा बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री शॉक्ड है. फैंस और परिजन इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच में नहीं हैं. कल यानी 2 सिंतबर की शाम को मुंबई के कूपर अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया गया. आज उनका पार्थिव शरीर परिजनों को दे दिया जाएगा, जिसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्‍मशान घाट में किया जाएगा।

सिद्धार्थ शुक्ला के परिजन उनका पार्थ‍िव शरीर लेने अस्‍पताल पहुंच चुके हैं. पोस्‍टमॉर्टम के बाद सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थ‍िव शरीर गुरुवार रात को कूपर अस्‍पताल में ही रहा था. थोड़ी देर में एंबुलेंस से उनका पार्थिव शरीर लेकर परिजन रवाना होंगे, जिसके बाद अंतिम क्रिया की रस्में शुरू होंगी।

सिद्धार्थ को जिस एंबुलेंस से लेकर जाया जाएगा, उसे फूलों से सजाया गया है. सिद्धार्थ के पार्थिव को लेने के लिए एक्टर के जीजा और दोनों बहनें कूपर अस्पताल पहुंच गए हैं. दाह संस्कार के लिए परिवार द्वारा ओशिवारा श्मशान घाट पर 2 बजे का समय दिया गया है. हालांकि पुलिस के मुताबिक, सिद्धार्थ के पार्थिव को घर पर अगर नहीं ले जाते हैं तो श्मशान घाट पर जल्दी पहुंचा जा सकता है. पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हुए हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें