आखिर क्यों ! दूल्‍हे को देख दुल्‍हन ने शादी से क‍िया इनकार, बोली- ऐसे इंसान के साथ मैं नहीं रह सकती हूं

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के बलिया जिले में बारात लेकर आए एक दूल्‍हे को शराब पीना और गुटखा खाना भारी पड़ गया। दुल्‍हन ने जब उसे नशे की हालत में देखा तो तुरंत शादी से इनकार कर दिया। दुल्‍हन के इस फैसले से शादी समारोह में हड़कंप मच गया। बहुत समझाने के बाद भी दुल्‍हन शादी करने को तैयार नहीं हुई। दुल्‍हन के शादी से इनकार करने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दूल्‍हा पक्ष ने हंगामा भी क‍िया, लेकिन गांव के बड़े बुजुर्ग लोगों के दखल के बाद मामला खत्‍म हो गया। इसके बाद बारात को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा।

बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव की घटना है। 5 जून को खेजूरी थाना क्षेत्र के खेजूरी गांव निवासी संदीप राजभर की बारात मिश्रौली गांव निवासी प्रियंका के घर पहुंची। लड़की पक्ष ने दूल्‍हा पक्ष का स्‍वागत क‍िया। शादी के कार्यक्रम शुरू ही होने वाले थे कि इसी दौरान दुल्‍हन को पता चला कि दूल्‍हा शराब के नश में धुत है। यही नहीं दूल्‍हा गुटखा भी खा रहा था। दुल्‍हन ने शादी से साफ इनकार करते हुए कहा कि वह शराबी से शादी नहीं कर सकती। दुल्‍हन के शादी से इनकार करने के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। दूल्‍हा पक्ष ने हंगामा भी क‍िया, लेकिन गांव के बड़े बुजुर्ग लोगों के दखल के बाद मामला खत्‍म हो गया। बारात को बगैर शादी के ही वापस लौटना पड़ा।

इस मामले में बलिया के मनियर थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि मिश्रौली गांव निवासी प्रियंका की शादी खेजूरी थाना क्षेत्र के खेजूरी गांव निवासी संदीप राजभर से तय हुई थी। शादी का कार्यक्रम पांच जून को था। इस दिन दूल्‍हा समेत सभी बाराती सज धज कर मिश्रौली गांव पहुंचे। यही नहीं, इस दौरान दुल्‍हन के रिश्‍तेदार और दोस्‍त भी खुश थे। जबकि हर तरफ बारातियों के स्‍वागत की तैयारी चल रही है। दुल्हन ने दूल्हे के शराब पीने व गुटखा खाने के कारण शादी से इनकार कर दिया, जिससे बारात को बगैर शादी के ही वापस लौटना पड़ा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें