आगरा : छलेसर फ्लाईओवर पर सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, दर्जन भर घायल

Facebook
X
WhatsApp

छलेसर फ्लाईओवर पर दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और करीब दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि एक खड़ी हुई मेटाडोर में रोडवेज बस जा घुसी। हादसे में घायल लोगों को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार हाईवे स्थित छलेसर फ्लाईओवर पर खराब खड़े केंटर में कानपुर से आगरा आ रही आगरा फोर्ट डिपो की रोडवेज बस पीछे से घुस गई। बस में सवार 4 लोगों की मौत हो गई और 10 से 12 लोग घायल हुए जिन्हें पुलिस ने एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा। सीओ मौके पर हैं।

बताया जा रहा है कि नेशनल हाईवे 19 के छलेसर फ्लाईओवर पर तरबूज से भरा कैंटर रात को खराब हो गया था। कैंटर चालक ने उसे डिवाइडर की साइड में ही खड़ा कर दिया था। तड़के कानपुर से आगरा आ रही फोर्ट डिपो की बस इसी कैंटर में जा घुसी। इसके बाद बस डिवाइडर पर चढ़कर रुक गई।

तड़के जब यह हादसा हुआ उस समय ज्यादातर सवारियां सो रही थीं लेकिन टक्कर के बाद चीख-पुकार मच गई। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला गया। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। घायलों को एंबुलेंस से एसएन इमरजेंसी भेज दिया गया। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

 

ये हैं मृतक

1. मनी पत्नी स्वर्गीय गुल निवासी शाहगंज, आगरा

2. रेशम पत्नी छगन निवासी शाहगंज, आगरा

3. मंडलेश्वर पुत्र ओमी निवासी विप्रपुर, राजस्थान

4. नरेंद्र सिंह चौहान पुत्र मुन्ना सिंह चौहान, निवासी 86 /247 रामपुरवा अनवरगंज, कानपुर नगर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें