आगरा में हाईवे पर टैंकर में घुसी बस ,दो यात्रियों की मौत, 12 घायल

Facebook
X
WhatsApp

आगरा:  एत्मादपुर क्षेत्र में हाईवे पर गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। फिरोजाबाद की ओर से आ रही रोडवेज बस आगे चल रहे टैंकर में जा घुसी। इस दर्दनाक हादसे में दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन यात्री घायल हुए हैं। घायल यात्रियों को एसएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इनमें से यात्रियों की हालत चिंताजनक बताई गई है।

हादसा आज सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। फिरोजाबाद की ओर से आ रही कोर्ट डिपो की बस में 30 यात्री सवार थे। इनर रिंग रोड के जीरो पॉइंट के पास चालक का संतुलन बिगड़ जाने के कारण आगे चल रहे टैंकर में रोडवेज बस जा घुसी। टक्कर के बाद बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटनास्थल पर जुटे राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बस से बाहर निकाला, लेकिन तब तक 2 यात्रियों की मौत हो चुकी थी। शिव एत्मादपुर रवि कुमार गुप्ता ने बताया कि दुर्घटना में दो यात्रियों की मृत्यु के साथी 12 यात्री घायल हुए हैं। इनमें से कई की हालत गंभीर है। हादसे में घायल हुए यात्रियों को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है।

घायलों की जान बचाने को पुलिस ने बनाया ग्रीन कॉरिडोर
आगरा- कानपुर हाईवे पर गुरुवार सुबह हुई बस दुर्घटना में बेहतर कम्युनिटी पुलिसिंग का उदाहरण देखने को मिला। दुर्घटनास्थल से एक किमी दूर ही पुलिस चौकी है। यहां से थाने की दूरी करीब दस किलोमीटर थी। ऐसे में चौकी प्रभारी ने आसपास के गांवों के कुछ लोगों को कॉल करके दुर्घटना की सूचना दे दी। ट्रैक्टर-ट्राली और अपने वाहनों से 50-60 ग्रामीण देवदूत बनकर वहां पहुंच गए। पुलिस ने ग्रीन कारीडोर बनाया। ग्रामीणों ने रेस्क्यू आपरेशन कर घायलों को बस से बाहर निकाला और अपने वाहनों से ही उन्हें हास्पिटल पहुंचा दिया। चौकी प्रभारी और ग्रामीणों के इस समन्वय और तत्परता से घायल समय से हास्पिटल पहुंच गए। कई की जान बचने की उम्मीद जाग गई है।

घायल 30 और पुलिसकर्मी चार
एत्मादपुर क्षेत्र में कुबेरपुर के पास हुई बस दुर्घटना के बाद चौकी प्रभारी छलेसर राकेश कुमार चौहान तत्काल मौके पर पहुंच गए। भीषण दुर्घटना में बस में करीब तीस से अधिक लोग थे। पुलिस चौकी पर चार पुलिसकर्मी ही थे। थाना दस किलोमीटर दूर था। इसलिए यहां से पुलिस पहुंचने में समय लगता। जबकि घायलों को तत्काल मदद की जरूरत थी। बस में चीख पुकार मच रही थी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें