आगरा : विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाह के स्वागत के लिए टेंट लगाते समय करंट लगने से आया युवक की मौत

Facebook
X
WhatsApp

आगरा में रविवार से हो रही बारिश के बीच बिजली के करंट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सोमवार को थाना डौकी क्षेत्र में भाजपा विधायक के स्वागत के लिए टेंट लगा रहे कर्मचारी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं बाह तहसील के भदावर डिपो में लगे वाटर कूलर में करंट आने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

जानकारी के अनुसार थाना डौकी क्षेत्र के कुई कुंवर गांव में लोगों ने आगरा ग्रामीण विधानसभा विधायक हेमलता दिवाकर कुशवाह का स्वागत समारोह रखा था। ग्रामीण वहां अधूरा पड़ा आरसीसी का खड़ंजा बनवाना चाहते थे। इसीलिए यह समारोह आयोजित किया गया था। ग्रामीणों द्वारा हाईटेंशन लाइन के नीचे टेंट लगवाया जा रहा था। नगला केशो निवासी प्रमोद पुत्र महावीर टेंट लगा रहा था तभी ऊपर चढ़ते समय बारिश के कारण आई नमी के चलते हाइटेंशन लाइन ने उसे चपेट में ले लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विधायक ने युवक की मौत पर शोक जताते हुए शासन द्वारा मदद का आश्वासन दिया है।

रिपोर्ट – संदीप सिंह

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें