आजम खान और बेटे अब्दुल्ला ने यूपी विधानसभा में विधायक के रूप में ली शपथ

Facebook
X
WhatsApp

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान ने यूपी विधानसभा में विधायक के रूप में शपथ ली। आजम खान और अब्दुल्ला आजम खान देर रात ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए थे। लखनऊ आने से पहले आजम घर से निकले और कुछ दूरी पर स्थित कब्रिस्तान में दफन अपने माता-पिता की कब्र पर गए, जहां पर उन्होंने फातिहा पढ़ी थी। इन सब के बीच उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए।
आपको बता दे की आजम खान ने मीडिया से बातचीत में कहा था, अभी पता नहीं, रियली नहीं पता, अपने वालिदैन की कब्र पर फातिहा पढ़ूंगा। उन्होंने कहा कि जब मुझे जेल में इंस्पेक्टर यह धमकी दे सकता है कि अंडरग्राउंड हो जाइएगा। आप पर बहुत मुकदमे हैं, ऐसा ना हो कि आपका एनकाउंटर हो जाए। मेरे सामने इतने खतरे हैं तो फिर यह कहना कि मेरा सफर कहां का है मुझे खुद भी नहीं पता है।
आजम खान जेल में रहने की वजह से विधायक पद की शपथ नहीं ले पाए थे। उनके विधानसभा सत्र में शामिल होने को लेकर लगातार संशय बना हुआ था, लेकिन रविवार देर रात्रि में आजम खान अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ लखनऊ पहुंचे। सोमवार सुबह विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान को शपथ दिलवाई।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें