आप के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का कोरोना से हुआ निधन, केजरीवाल-सिसोदिया ने जताया शोक

Facebook
X
WhatsApp

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जरनैल सिंह के निधन पर शोक जताया है।

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ”दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह जी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।”

वहीं, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जरनैल सिंह को एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद किया जिन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी।

सिसोदिया ने ट्वीट किया, ”दिल्ली विधानसभा में अपने पूर्व साथी जरनैल सिंह के निधन का समाचार हम सबके लिए दुखद है। 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए लड़ने वाली एक बुलंद आवाज हमारे बीच से चली गई। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें