‘आप मेरे लिए हमेशा GOAT रहेंगे’, जानिए विराट कोहली ने किस खिलाड़ी के लिए कहा

Facebook
X
WhatsApp

नई दिल्ली: सिर्फ टेनिस में ही नहीं, रोजर फेडरर दुनियाभर की खेल बिरादरी में शामिल होने वाले महानतम एथलीटों में से एक हैं. उनका प्रभाव टेनिस कोर्ट से परे जा चुका है और उन्हें टेनिस नहीं खेलने वालों के लिए भी वह एक बड़े खेल आइकन हैं. विराट कोहली (जिन्हें कुछ साल पहले फेडरर से मिलने का मौका मिला था) एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें स्विस टेनिस स्टार के करिश्मे ने प्रभावित किया है।

फेडरर के टेनिस को अलविदा कहने के बाद दुनिया के विभिन्न कोनों से कई खिलाड़ियों ने 20 बार के ग्रैंड स्लैम विजेता को अपने-अपने अंदाज में ट्रिब्यूट दिया. लेवर कप 2022 उनका अंतिम टूर्नामेंट रहा. एटीपी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में विराट कोहली ने फेडरर के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की, जिसमें बताया गया कि उन्होंने कैसे लाखों लोगों के जीवन को छुआ है. कोहली ने यहां तक ​​​​कहा कि उन्होंने कभी किसी एथलीट को उस तरह का समर्थन मिलते नहीं देखा, जैसा उन्हें मिला है।

विराट कोहली ने वीडियो में कहा, ”हैलो रोजर, यह मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है कि मैं इस वीडियो के जरिये आपको अभूतपूर्व करियर के लिए बधाई दे रहा हूं, जिसने हमें इतने खूबसूरत पल और यादें दी हैं.” उन्होंने आगे कहा, ”मुझे व्यक्तिगत रूप से 2018 में ऑस्ट्रेलियन ओपन में आपसे मिलने का मौका मिला था, जिसे मैं अपने जीवन में कभी नहीं भूल पाऊंगा. एक बात जो आपको खेलते हुए देखकर भी मेरे लिए अलग थी, वह यह थी कि दुनिया भर में इतने सारे लोग, न केवल टेनिस की दुनिया में, आपका समर्थन करते हुए, और उस तरह का सपोर्ट मैंने किसी अन्य एथलीट के लिए कभी नहीं देखा है. यह ऐसी चीज है, जिसे बनाया नहीं जा सकता है, जिसे किसी भी तरह से उत्पन्न नहीं किया जा सकता है।

विराट कोहली ने कहा, ”आप में हमेशा से वह विशेष क्षमता थी. यह बहुत स्पष्ट था, जब हमने आपको खेलते हुए देखा और कोर्ट पर आप जो आभा लेकर आए, वह अतुलनीय है. और मेरे लिए आप हमेशा सर्वकालिक महान बने रहोगे. मुझे यकीन है कि आपके जीवन के अगले चरण में आप उतना ही आनंद लेने वाले हैं, जितना आपने कोर्ट पर लिया था. मैं आपको और आपके परिवार को भी शुभकामनाएं देता हूं. अपना ध्यान रखें.”

हालांकि, रोजर फेडरर ने अपने पेशेवर टेनिस करियर का अंत कर दिया है, लेकिन उन्होंने क्षमता के अनुसार टेनिस से जुड़े रहने का संकल्प लिया है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें