आम जनता पर महंगाई की एक और मार, घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़े

Facebook
X
WhatsApp

मई में एक बार फिर महंगाई का झटका आम लोगों को लगा है। पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दाम में तो लगातार इजाफा हो ही रहा था लेकिन अब एलपीजी गैस के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। आज तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलिंडर का दाम 50 रूपये और महंगा कर दिए हैं। आम लोगों की जेब पर अब एक बार फिर महंगाई का बोझ बढ़ जाएगा। वहीं कंपनियों ने कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर के दाम भी इसी महीने बढ़ाए हैं।
वहीं खाद्य पदार्थों की कीमतों में भी बढ़ोतरी का सिलसिला लगातार जारी है और महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए फिलहाल कहीं से राहत के संकेत नहीं मिल रहे हैं। इससे पहले आखिरी बार घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में में 22 मार्च 2022 को 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद दिल्ली में गैस सिलेंडर की कीमत 949.50 रुपये हो गई थी। तब कोलकाता में गैस सिलेंडर 976 रुपये में मिल रहा था। कांग्रेस ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में वृद्धि की खबरों को लेकर केंद्र पर निशाना साधते हुए और बढ़े हुए मूल्य को वापस लेने की मांग की है।
जहां एक तरफ गैस की कीमतें लगातर बढ़ रही हैं वहीं केंद्र सरकार स्वच्छ ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के मकसद से इस दशक के अंत तक यानी अगले आठ साल में 10 करोड़ टन कोयले को गैसीकृत करने के अपने लक्ष्य की पूर्ति के लिये पीपीपी मॉडल पर काम करेगी। केंद्र इसके लिये इस शुक्रवार को मुम्बई में निवेशक सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। केंद्र के मुताबिक, वह इस सम्मेलन के जरिये निजी भागीदारों को आकर्षित करने का प्रयास करेगी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें