आशिक दारोगा की करतूत, शादी का झांसा देकर सुहागरात मनाता रहा दारोगा, गर्भवती हुई युवती

Facebook
X
WhatsApp

बिहार पुलिस की कारगुजारी लगातार चर्चा में है. सहरसा में शराबबंदी के माखौल उड़ाते वायरल वीडियो का मामला शांत भी नहीं हुआ कि एक दारोगा जी यौन शोषण करने के मामले में जा फंसे. आलम ये हुआ कि दारोगा जी की रंगीन मिजाजी और अय्याशी अब चर्चा में है लेकिन इस मामले में थाना में अब तक रपट नहीं लिखी गयी है. दारोगा बाबू की प्रेमिका रही युवती ने ही मौखिक शिकायत तिलकामांझी थाना को की है.

मामला भागलपुर से जुड़ा है जहां दारोगा बाबू की प्रेमिका ने दारोगा पर मांग भरने के बाद बिना पत्नी का दर्जा दिए ही सुहागरात मनाते रहने का आरोप लगाया है. गर्भवती होने पर दारोगा द्वारा शादी से इंकार कर दिया गया जिसके बाद पीड़िता ने अब न्याय की गुहार लगाई है और आरोप लगाते हुए प्रेमिका ने थाना में मौखिक शिकायत की है. हालांकि जिस दारोगा पर आरोप लगाया गया है उसका नाम शक्ति पासवान है. कुछ दिन पहले ही वह कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में पीरपैंती थाने से निलंबन की सजा काट रहा है.थाना में मौखिक जानकारी देते हुए 25 साल की प्रेमिका ने कहा कि दारोगा जी ने मांग में सिंदूर भरी और उसके बाद सुहागरात मनाते रहे लेकिन जब वह गर्भवती हुई तो वह मुंह फेर रहे हैं. युवती भागलपुर के ही तिलकामांझी थाना क्षेत्र की रहने वाली है. युवती ने पुलिस को बताया कि उक्त दारोगा ने उसे शादी करने की बात कह उसकी मांग में सिंदूर भी डाला है. जब वह गर्भवती हो गई तो दारोगा उससे शादी करने से मुकर रहा है. उसने बताया कि इस बात का भी पता चला है कि उक्त दारोगा लापरवाही करने पर कुछ महीने पहले किसी थाने से निलंबित भी हुआ है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें