नव आगंतुक उप जिलाधिकारी का आशीष कुमार सिंह व बीकेटी बार के सभी सम्मानित अधिवक्ताओं द्वारा किया गया स्वागत

Facebook
X
WhatsApp

उत्तरप्रदेश के बख्शी का तालाब तहसील में नव आगंतुक उप जिलाधिकारी पल्लवी मिश्रा, तहसीलदार आनंद कुमार तिवारी बीकेटी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लालता प्रसाद शुक्ला व महामंत्री आशीष कुमार सिंह द्वारा व बीकेटी बार के सम्मानित अधिवक्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया

इसके उपरांत महामंत्री आशीष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि समस्त अधिवक्ता साथियों को बेंच व बार की गरिमा बनाकर वादकारियो के हित में काम करना चाहिए जिसमें हमारे सम्मानित अधिकारीगण भी अपना सहयोग प्रदान करते रहें ताकि बेंच बार की गरिमा बनी रहे और वादकारियों को सुलभ व सरल त्वरित न्याय मिल सके उपजिलाधिकारी  ने कहा कि अधिवक्ता साथी सहयोग करे वादकारियोंको त्वरित एवं सरल न्याय देने के लिए पूरा प्रयास करेंगे और हमारी कोशिश रहेगी कि सभी जनमानस को तत्काल न्याय मिल सके अंत में अध्यक्षीय भाषण में लालता प्रसाद शुक्ला ने कहा मैं अधिवक्ता साथियों के तरफ से आपको आश्वस्त करता हूं कि अधिवक्ता साथियों का बराबर आप सभी को साथ मिलता रहेगा

तहसील बख्शी तालाब में नए तहसीलदार व नायब तहसीलदार की कमी है जिससे वाद कार्यों को न्याय नहीं मिली पा रहा है नए मिलने में विलंब हो रहा है जो बहुत खेद का विषय है लेकिन हम और आप मिलकर जनता को न्याय दिलाने के लिए पूरा प्रयास करते रहेंगे सम्मान समारोह में बीकेटी बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता बैजनाथ रावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष देशराज यादव, विजय यादव, प्रदीप तिवारी कोषाध्यक्ष लाल वर्मा सयुक्तमंत्री पारस रावत, पूर्व मंत्री शैलेंद्र कुमार सिंह( संजय )बलवीर सिंह ,सत्येंद्र सिंह प्रभात  त्रिपाठी, रंजीत श्रीवास्तव राम इकबाल, गोविंद ,महिला अधिवक्ता इंदू सिंह, रीना अन्य सम्मानित अधिवक्ता साथी एवं सहयोगी मौजूद रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें