इटावा में इंसानियत शर्मसार! नवजात बच्ची के शव को पुल से यमुना में फेंका, कुत्तों ने बनाया निवाला

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के लवेदी थाना क्षेत्र के अंतर्गत टकरूपुरा के पास यमुना नदी में फेंके गए एक नवजात शव को लेकर सनसनी मच गई है. मानवता को शर्मसार करने वाली इस घटना ने लोगों की रूह कंपा दी है. जहां 2 दिन की नवजात बच्ची का शव कार सवार लोग यमुना पुल पर फेंक कर चले गए, जिसको कुत्ते घसीट कर ले जा रहे थे. मंदिर के महंत ने जब कुत्तों को बच्ची का शव ले जाते देखा तो कुत्तों का पीछा कर शव को छुड़ाया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रामनवमी के पावन पर्व पर दिल को झकझोर देने वाली इस घटना में नवजात बच्ची का शव अनजान कार सवार लोगों ने यमुना नदी के पुल के ऊपर छोड़कर चले गए. यह नज़ारा पुल के नीचे बने मंदिर के महंत गोपालदास ने देखा, लेकिन तब वह यह नहीं समझ पाए कि कार सवार लोग क्या कर रहे हैं. हालांकि कुछ देर बाद उस बच्ची के शव को कुत्ते घसीटकर ले जाते दिखे, जिसके बाद मंदिर के महंत और वहां मौजूद लोगों ने शव को कुत्ते से छुड़ाया और शव को मंदिर के किनारे पर ही रखकर पुलिस को सूचना दी।

इटावा के अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सत्यपाल सिंह ने नवजात के शव मिलने की पुष्टि करते बताया कि टकरूपुर डिभोली यमुना पुल के नीचे नवजात बच्ची का शव मिला, जिसके हाथ में मेडिकल निडिल वाला टेप भी लगा हुआ दिखा है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि अस्पताल में उसका इलाज चल रहा होगा. जब उसकी मौत हो गई तो कुछ लोग उसे जल प्रवाह में फेंक गए हों।

बहरहाल पुलिस ने बच्ची के शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रोक लिया है और इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस फिलहाल मासूम शव की पहचान नहीं कर पाई है. इसी कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए सुरक्षित रख दिया है. तीन दिन तक पहचान की कोशिश के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें