इटावा लायन सफारी में एक शेर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद, दो शेरनी भी मिली कोरोना पॉजिटिव, शेरनियों को आइसोलेट में रखा गया

Facebook
X
WhatsApp

यूपी के इटावा स्थित लायन सफारी में भी कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है. लायन सफारी का एक शेर के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दो शेरनी भी संक्रमित मिली हैं. दोनों शेरनियों को आइसोलेट कर उनका इलाज शुरू कर दिया गया है. इटावा सफारी पार्क के निदेशक ने इसकी जानकारी दी है.

इससे पहले भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान बरेली (आईवीआरआई) में हुई जांच में लायन सफारी का शेर कोरोना संक्रमित मिला था.

आईवीआरआई के संयुक्त निदेशक डॉ केपी सिंह ने शुक्रवार को बताया कि इटावा के लायन सफारी से 14 शेर-शेरनी के 16 नमूने आईवीआरआई के बीएसएल-3 प्रयोगशाला में में जांच के लिये आये थे. सिंह ने बताया कि गुरुवार को हुई आरटीपीसीआर जांच में एक शेर कोरोना संक्रमित मिला है. उन्होंने संभावना जतायी की कि जल्द ही कानपुर समेत अन्य चिड़ियाघर से भी शेर, बाघ और समेत अन्य जंगली जानवरों के नमूने कोरोना जांच के लिए आएंगे.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें