इस सरकारी बैंक ने एटीएम से कैश निकालने का नियम बदला, OTP के बिना नहीं होगा प्रोसेस पूरा

Facebook
X
WhatsApp

 देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एटीएम फ्रॉड से बचने के लिए अपने नियमों में बदलाव किया है। अभी तक आप एटीएम मशीन में कार्ड स्वैप करके और पिन डालकर कैश निकाल लेते थे। लेकिन नए नियम के लागू होने के बाद ऐसा संभव नहीं होगा। क्योंकि एसबीआई को एटीएम से फ्रॉड होने की काफी शिकायत मिल रही थी। जिनको रोकने के लिए एसबीआई ने एटीएम से विथड्राल का तरीका बदल दिया है। आइए जानते है एसबीआई के नए नियम के बाद एटीएम से विथड्राल के लिए कैसे प्रोसेस करना होगा।

नए नियम से ट्रांजेक्शन का तरीका बदला – एसबीआईके नए नियम के लागू होने के बाद जब भी एटीएम से ट्रांजेक्शन किया जाएगा। तो अपके अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। जिसको मशीन में दर्ज करने के बाद ही कैश निकाला जा सकेगा।

जब भी एटीएम से पैसे विथड्राल करने जाना हो तो अपने साथ रजिस्टर्ड मोबाइल जरूर साथ लेकर जाए। एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहले की तरह सामान्य प्रोसेस करना होगा और इसमें पिन डालने के बाद आपसे ओटीपी पूछा जाएगा जो आपके मोबाइल पर आएगा। इसे मशीन में डालने के बाद एटीएम मशीन से कैश बाहर निकलेगा। जिसे आप कैरी कर सकते हैं।

कई बार एटीएम कार्ड गुम हो जाता है और बहुत से लोग याद रखने के लिए कार्ड के साथ ही पिन रखते है। ऐसी स्थिति होने पर जिसे भी एटीएम कार्ड मिलेगा वह बिना ओटीपी के ट्रांजेक्शन नहीं कर सकेगा। क्योंकि जब भी ट्रांजेक्शन की कोशिश की जाएगी तो सबसे पहले रजिस्टर्ड मोबाइल पर ओटीपी आएगा तभी ट्रांजेक्शन कंम्पलीट होगा।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अनुसार ट्रांजेक्शन पर ओटीपी केवल एसबीआई एटीएम पर ही आएगा। अगर आप एसबीआई के कार्ड से किसी और बैंक के एटीएम पर ट्रांजेक्शन करते है तो आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर कोई ओटीपी नहीं आएगा।

जब भी एटीएम कार्ड गुम हो सबसे पहले अपनी बैंक की नजदीकी ब्रांच में संपर्क करके इसे ब्लॉक कराना चाहिए। अगर उस दिन अवकाश है या ऐसी कोई स्थिति है कि, आप ब्रांच तक नहीं पहुंच सकते तो बैंक के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके अपना अकाउंट वेरिफाई कराने के बाद एटीएम कार्ड को ब्लॉक करा देना चाहिए।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें