उत्तराखंड कैबिनेट का फैसला, 1 अगस्त से खुलेंगे कक्षा 6 से 12 तक के सभी स्कूल

Facebook
X
WhatsApp

देशभर में कोरोना के मामले कम होने शुरु हो गये है। ऐसे में सभी राज्य रियायत बरतनें लगे है। पिछले डेढ़ साल से बंद स्कूल खोलने पर भी सवाल उठ रहे है। ऐसे में सभी राज्य इस विचार कर रहे है। कुछ राज्य स्कूल खोल चुके है। और कुछ इसकी तैयारी में है। स्कूल खोलने के निर्णय पर उत्तराखंड में भी कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण हुई है। जिसमें स्कूली कक्षाएं शुरू करने से लेकर परिवहन निगम कर्मचारियों के वेतन तक कई मुद्दों पर गहन चर्चा हुई। अब कैबिनेट की बैठक खत्म हो चुकी है। इस मीटिंग में कुल 11 प्रस्ताव रखे गए थे। जिनमें से कई पर बातचीत कर निर्णय लिया गया। कैबिनेट की इस मीटिंग में कई प्रस्तावों पर मुहर लगी। 1 अगस्त से प्राइमरी के बाद की कक्षाओं के लिए स्कूल खुलने जा रहे हैं। यह एक बड़ा फैसला मीटिंग में हुआ

  1. 1 अगस्त से कक्षा छठवीं से लेकर 12वीं तक की कक्षा का संचालन शुरू करने को हरी झंडी.
  2. कौसानी को नगर पंचायत का दर्जा, जनसंख्या और क्षेत्रफल के मानक में छूट दी गई.
  3. पंतनगर ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को कंसलटेंट नियुक्त किया गया। 6 महीने के भीतर डीपीआर रिपोर्ट देनी होगी।
  4. विधानसभा का मानसून सत्र 23 से 27 अगस्त तक होगा।
  5. यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन के द्वारा आयोजित एगजाम में प्री एग्जाम पास करने वाले सभी कैंडिडेट को मेन एग्जाम के लिए 50 हजार की सहायता दी जाएगी।
  6. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के प्री एग्जाम पास करने वाले उम्मीदवारों को भी ये लाभ मिलेगा। लेकिन उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के मामले में केवल 100 कैंडिडेट को ही ये लाभ मिलेगा। इसमें आरक्षण का रोस्टर लागू होगा।
  7. एसीपी और वेतन विसंगति प्रकरण पर सरकार ने संस्तुतियों के लिए सेवानिवृत्त आईएएस इंदु कुमार पांडे की अध्यक्षता में 4 सदस्यों की समिति बनाई।
  8. परिवहन निगम के कार्मिकों को 51 करोड़ 24 लाख रुपये बतौर 3 माह की सैलरी का प्रस्ताव था। बैठक में इस बारे में सीएम को अधिकृत किया गया. बताया गया कि 34 करोड़ 8 लाख की सहायता निगम को दो माह की सैलरी के लिए पहले दी जा चुकी है। अभी तक सरकार पूरे कोविडकाल में निगम को 209.35 करोड़ की मदद कर चुकी है।

आपको बता दे कि हाल ही में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देवस्थानम बोर्ड को लेकर एक बड़ा फैसला लिया था। जिसमें कहा गया था कि एक कमेटी बनाई जाएगी।जिसके अनुसार आगे निर्णय लिया जाएगा। इसके अलावा सीएम धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा नहीं होने से पर्यटन और उन लोगों को बड़ा नुकसान हुआ जो चारधाम यात्रा पर निर्भर थे। कुछ पहाड़ी पूरे वर्षभर यात्रा के खुलने के इंतजार करते है। चारधाम यात्रा नहीं होने से लोगों का रोजी-रोटी पर असर हुआ है। इसलिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 200करोड़ के पैकेज का एलान किया था। उत्तराखंड में अभी भी नाइट कर्फ्यू जारी है। पर्यटक रियायत के बाद घूमने के लिए हिल स्टेशन जा रहे है। कैंप्टी फॉल और अन्य कई जगहों पर सैलानियों की भीड़ दिखने लगी है। जहां लोग बिना कोरोना गाइड लाइन का पालन किए घूम रहे है। चिंता इस बात की हो रही है पहाड़ों से तीसरी लहर ना आ जाएं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें