उत्तराखंड: धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार हुए बीजेपी में शामिल

Facebook
X
WhatsApp

उत्तराखंड के धनोल्टी से निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रीतम सिंह 2017 में धनोल्टी से निर्दीय विधायक चुने गए थे। उससे पहले वह 2002 और 2012 में यमनोत्रि से उत्तराखंड क्रांति दल से विधायक रह चुके हैं।

वह केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उत्तराखंड बीजेपी प्रमुख मदन कौशिक की उपस्थिति में भाजपा में शामिल हुए। बता दें कि उत्तराखंड सहित पांच राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

प्रीतम सिंह पंवार ने उत्तराखंड को अलग राज्य बनवाने के लिए चलाए गए आंदोलन में भाग लिया और एक बार जेल भी गए। उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद साल 2002 में हुए पहले चुनाव में उन्होंने उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के टिकट पर यमुनोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 2012 में भी यूकेडी के टिकट पर ही एक बार फिर से इसी सीट से विधायक चुने गए और कांग्रेस सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे। इसके बाद 2017 में उन्होंने यूकेडी को अलविदा कह दिया और टिहरी की धनोल्टी सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार के नारायण सिंह को हराया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें