उत्तर प्रदेश का विकास अब और तेजी से होगा : बृजेश पाठक

Facebook
X
WhatsApp

बृजेश पाठक को उत्तर प्रदेश सरकार में उपमुख्यमंत्री बनाये जाने पर अंतर्राष्ट्रीय धर्म सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने और कई कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया है। इस अवसर पर संगठन के कार्यकर्ताओंं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर प्रसन्नता जाहिर की। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञान प्रकाश तिवारी ने कहा कि हम लोग उत्तर प्रदेश सरकार का आभार प्रकट किया और जिन्होंने बृजेश पाठक को अपने मंत्रिमंडल में शामिल किया अब हिंदु सनातन को मजबूत होने का मौका मिलेगा। इससे हर कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह सम्मान बृजेश पाठक का ही नहीं बल्कि पूरे ब्राह्मण परिवार का है। अब ब्राह्मण परिवार को अपने हक की लड़ाई लड़ने में और मजबूती मिलेगी। तथा उन्होंने बताया कि अब समाज के रूप में कार्य करने के दौरान बृजेश पाठक ने जो अमिट छाप छोड़ी है

वह सभी के दिलों में हमेशा राज करेंगे कार्यकर्ताओं के संगठन को मजबूत करने के लिए उनके योगदान को हमेशा सराहा जाएगा l मिलनसार व्यवहार के कारण बृजेश पाठक ने अपनी अमिट छाप छोड़ी है जिससे उनके उपमुख्यमंत्री बनने से काफी खुश हैl इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के अशोक कुमार मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार मिश्रा, गीतेश दीक्षित, बृजेश त्रिपाठी, विनीत मिश्रा, सौरभ उपाध्याय,इच्छा तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष अवधेश कुमार तिवारी सहित कई कार्यकर्ताओंं ने उत्तर प्रदेश केे उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक केेे बनाए जाने पर सभी ने बधाई दी

रिपोर्ट : राम सुमेर

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें