उन्नाव: गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे युवक की हुई मौत, अगले दिन खेत में पड़ा मिला शव

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंच गया। इस बात की जानकारी जब युवती के परिजनों को हो गई। जिसके बाद उन्होंने युवक को पकड़ लिया और गला दबाकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद युवक के शव को गांव के बाहर खेत में फेंक दिया। बुधवार 09 जून की सुबह खेत में युवक का शव पड़ा मिलने से सनसनी फैल गई।

बता दे कि ग्रामीणों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुरवा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। यह वारदात उन्नाव जिले के पुरवा कोतवाली के खुड़ी गांव की है। मिली जानकारी के मुताबिक , विशुनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय शिवकुमार उर्फ कल्लू शहर के दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र में चाय-समोसे की दुकान चलाता था। मंगलवार देर रात कल्लू खुड़ी गांव में किसी युवती से मिलने के लिए गया था।

ग्रामीणों के मुताबिक ,युवती के परिजनों को घटना की जानकारी होने पर युवक को पकड़ लिया और जमकर पीटने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को खेत में फेंक दिया गया। बुधवार सुबह घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने फिलहाल युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें