उन्नाव में फोन पर गालियां देने का आडियो हुआ था वायरल, दारोगा और दीवान हुए निलंबित

Facebook
X
WhatsApp

उन्नाव: जाति विशेष को गालियां देने व पेड़ों की कटान की वसूली को लेकर बात करने का आडियो वायरल होने के बाद एसपी ने मंगलवार देर रात दारोगा व दीवान को निलंबित कर दिया। एसपी ने सीओ से मामले की जांच कराई थी। जांच में पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई।
अचलगंज थाना क्षेत्र की बदरका चौकी इंचार्ज संदीप मिश्रा व दीवान प्रशांत मिश्रा का एक आडियो मंगलवार रात इंटरनेट मीडिया में वायरल हो गया। इसमें दोनों एक लकड़ी ठेकेदार के साथ हुए लकड़ी कटान के लेनदेन को लेकर जाति विशेष को गाली दे रहे थे।
बातचीत में दोनों के नशे में भी होने की बात सामने आई है। एसपी दिनेश त्रिपाठी ने तत्काल दोनों को लाइन में आमद कराने का निर्देश दिया और सीओ बीघापुर को जांच कर दो घंटे में रिपोर्ट देने को कहा। सीओ की रिपोर्ट आने पर दोनों को निलंबित कर दिया।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें