उन्नाव रेप पीड़िता की मां के मैदान में उतरने से हुआ दिलचस्प मुकाबला

Facebook
X
WhatsApp

यूपी की उन्नाव सदर सीट इस बार चर्चाओं में है, क्योंकि यहां से कांग्रेस  ने रेप पीड़िता की मां आशा सिंह को चुनावी समर में उतारकर मुकाबला दिलचस्प बना दिया है. इस सीट से बीजेपी ने अपने मौजूदा विधायक पंकज गुप्ता पर ही भरोसा जताया है. समाजवादी पार्टी की तरफ से अभिनव कुमार तो बसपा ने रेप पीड़िता केस में पीड़ित परिवार की मदद करने वाले देवेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है. ऐसे में 2022  विधानसभा चुनाव दिलचस्प बन गया है.

सभी दलों को मौका देने वाली उन्नाव की सदर विधानसभा सीट पर काफी अरसे तक समाजवादी पार्टी का कब्जा रहा है. बात की जाए पिछले दो इलेक्शन की तो यह सीट बीजेपी के खाते में जा रही है. कांग्रेस की बात की जाए तो 53 वर्षों से कांग्रेस इस सीट पर अपना खाता नहीं खोल पाई है. उन्नाव विधानसभा सीट पर फिलहाल भारतीय जनता पार्टी का कब्जा है. वहीं इस सीट पर इस साल एसपी, बीएसपी और आम आदमी पार्टी भी बीजेपी के खिलाफ अपनी दावेदारी कर रहे हैं. यह सीट लोधी और निषाद बाहुल्य सीट है. इस सीट पर मनोहर लाल के परिवार का अच्छा दबदबा रहा है. इस सीट पर पहली बार कांग्रेस के लीलाधर विधायक बने थे. 1957 के चुनाव में पीएससी पार्टी से चौधरी खजान सिंह यहां से विधायक हुए. 1962 और 1967 में कांग्रेस के जियाउर रहमान अंसारी यहां से विधायक हुए. 1969 में भारतीय क्रांति दल से अनवर अहमद विधायक बने.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें