उन्‍नाव: सब्जी विक्रेता की मौत का मामला, होमगार्ड गिरफ्तार, फरार सिपाहियों की तलाश में जुटी पुलिस

Facebook
X
WhatsApp

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हत्या के आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है. बीते 21 मई को उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में एक सब्जी विक्रेता की मौत पुलिस की पिटाई से हो गई थी. इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज है. रविवार को इन तीन आरोपियों में से एक को जांच टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. अभी पुलिस की टीम 2 आरोपियों की तलाश में जुटी है. फिलहाल दोनों आरोपी पुलिसकर्मी फरार हैं. आपको बता दें कि बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में बीते 21 मई को बांगरमऊ कस्बे में सब्जी विक्रेता फैसल की मौत पुलिस की पिटाई से हो गई थी. इस मामले में सिपाही विजय चौधरी, सिपाही सीमावत और होमगार्ड सत्यप्रकाश पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था. इन तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें बनाई गई हैं

उन्नाव के एसपी आनंद कुलकर्णी ने बताया कि हत्या में नामजद एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. एसपी आनंद ने बताया कि बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश में पुलिस की टीम लगातार सर्च अभियान चला रही है. एसपी ने कहा कि पूरे मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी दी गई है.

आपको बता दें कि 3 पुलिसकर्मियों पर सब्जी विक्रेता फैसल की हत्या का आरोप है. 21 मई को इस वारदात के बाद नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने कई घंटे तक शव रखकर सड़क पर जाम लगा दिया था. हांलाकि एसपी उन्नाव ने घटना के खुलासे के लिए कई टीमों को लगाया है. एसपी का दावा है की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें