उफ ये गर्मीः 26 साल पुरानी यादें हो रहीं ताजा, जब लगातार 46 डिग्री रहा था तापमान

Facebook
X
WhatsApp

बनारस में इन दिनों जिस तरह से गर्मी पड़ रही है उसने लोगों की 26 साल पुरानी यादें ताजा हो आई हैं। हालांकि उन दिनों की याद आते ही कंपकपी सी छूटने लगती है, जब आसमान से बरसते अंगारों के चलते राह चलते लोग अचानक अचेत हो कर गिरते और उनके प्राण-पखेरू उड़ जाते। श्मशान घाटों पर शवदाह के लिए जगह नहीं बची थी। तब तापमान करीब सप्ताह भर तक 46 डिग्री सेल्सियस बना रहा। बीएचयू के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक प्रो एसएन पांडेय ने पत्रिका को बताया कि अभी दो दिन ऐसे ही चलेगा, 15 जून को बारिश के आसार हैं जिससे कुछ राहत होगी।

एक सप्ताह बीत गया पर तापमान से अब भी आग ही बरस रही है। पारा 44 डिग्री सेल्सियस से नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक ये तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस ऊपर है। वर्तमान में बनारस पूर्णतया हीट वेव की चपेट में है। मौसम विज्ञान विभाग ने 13 जून तक हीट वेव की भविष्यवाणी की है।
सोमवार की सुबह से ही तीखी धूप से बेहाल नागरिक
आलम ये है कि सुबह नौ बजते-बजते ही लू चलने लग रही है और दोपहर आते-आते हाल बुरा हो जा रहा है। सोमवा को तड़के 5 बजे वाराणसी का तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन तो दिन रात में भी कोई राहत नहीं मिल रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार आधी रात के बाद भी तापमान 33 डिग्री के ऊपर ही दर्ज किया जा रहा है। इसके चलते लोगों की रात की नींद भी उड़ जा रही है। हवा में नमी 60 फीसद होने के चलते उमस से मानों दम घुटने लग रहा हो।
वैसे मौसम विभाग अब कुछ राहत के संकेत दे रहा हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि बनारस में 15 जून से मौसम में तब्दीली आ सकती है। हल्की बारिश हो सकती है। इसके तहत 15-16 जून को हल्की तो 17-18 जून को गरज-चमक संग बरसात होने की संभावना बन रही है। लेकिन अभी तो हालत गंभीर है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें