ऊँचाहार तहसील के उपजिलाधिकारी के सहमति पर कटाया गया महुआ का फलदार वृक्ष

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली: तहसील क्षेत्र के ग्राम निरंजनपुर मजरे खुर्रम पुर का है।जहां पर ऊँचाहार तहसील के कर्मचारी जोकि उपजिलाधिकारी के बहुत खास बताए जाते है।एक तरफ जहाँ जिला प्रसाशन हरे पेड़ो के कटान पर प्रतिबंध लगाए हुए है।वही दूसरी तरफ उन्ही तहसील के कर्मचारी के द्वारा हरे भरे महुए के पेड़ को काटने पर उतारू है या यूं कहें कि काट डाले है। इनके पास न तो वन विभाग का कोई परमीशन है और न ही कोई लिखा हुआ आदेश है।

लेकिन उपजिलाधिकारी महोदय कर्मचारी के ऊपर इतना मेहरबान हो गए कि बिना परमीशन के हरेभरे फलदार पेड़ को कटवाने का ओरल आदेश भी दे डाला।इस संबंध में जब एस डी एम ऊँचाहार से बात की गई तो उन्होंने क्या कहा की हमारे यहां कर्मचारी है।जो पेड़ को कटवा रहा है।अब ऐसे में यह सवाल उठता है की आखिर उस कर्मचारी में ऐसा क्या है कि उपजिलाधिकारी महोदय को हरेभरे फलदार पेड़ की बलि देनी पड़ी।

इससे एक बात तो स्पष्ट होता है की सारे नियम कानून के गरीब तबके के लोगो के लिए बनाये गए है।ग्रामीणों को इस प्रक्रिया के बदले मुकदमे से गुजरना पड़ता लेकिन एसडीएम के करीबी कर्मचारी होने की वजह से पुलिस प्रशासन के साथ साथ वन विभाग भी संबंधित मामले में चुप्पी साधे हुए था। लेकिन जब सोशल मीडिया पर इसकी फोटो वीडियो वायरल हुई तो वन विभाग ने मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही करने आश्वासन दिया है।

हालाँकि वन विभाग के जिला वनअधिकारी ने कड़ी कार्यवाही की बात की है।लेकिन कार्यवाही होगी या नहीं इस बात पर संदेह बरकरार है।मामले को लेकर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव से बात हुई तो उन्होंने जांच कराकर कार्यवाही की बात कही है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें