ऊर्जा राज्यमंत्री मृतक लाइनमैन के परिवार में पहुंचकर आर्थिक मदद की

Facebook
X
WhatsApp

आज दिनांक 21-08-2021 को ग्राम- बकियाबाद विकासखंड- राजगढ़ विधानसभा- मड़िहान जिला- मिर्जापुर में विगत दिनों बिजली विभाग के लाइनमैन श्री अनिल सिंह को उसी गांव के व्यक्ति द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जो माननीय मंत्री श्रीमान रमाशंकर सिंह पटेल जी ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश शासन जी लखनऊ में विधानमंडल का सदन प्रारंभ होने कारण वहीं से अपनी शोक संवेदना व्यक्त की थी, लेकिन लखनऊ से मिर्जापुर आते ही सर्वप्रथम आज उनके आवास पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढांढस बधाया, और कहा कि दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ है माननीय ऊर्जा राज्य मंत्री जी ने मृतक के पत्नी को ₹1लाख नगद की सहायता की। और कहा कि और भी सहायता करेंगे। और कहा कि दोषी एक दिन जेल के अंदर होगा,चाहे वह कितना बड़ा अपराधी हो,कानून अपना काम कर रहा है। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल शक्तेशगढ़ के अध्यक्ष श्रीमान राज बहादुर सिंह एवं ग्राम प्रधान संघ विकासखंड राजगढ़ के ब्लॉक अध्यक्ष श्री इंस पटेल जी एवं महामंत्री श्रीमान हरिकेश सिंह एवं श्री प्रमोद सिंह एवं श्री संजीत सिंह एवं श्री चंद्रमोहन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें