ऊर्जा राज्य मंत्री ने प्राथमिक विद्यालय का किया लोकार्पण

Facebook
X
WhatsApp

आज प्राथमिक विद्यालय बघैला विकासखंड- पटेहरा विधानसभा- मड़िहान जिला- मिर्जापुर की बिल्डिंग काफी जर्जर होने के कारण उसके स्थान पर नई बिल्डिंग प्राथमिक विद्यालय की बनाई गई।

1 1619

जिसमें आज प्राथमिक विद्यालय बघैला के लोकार्पण के मुख्यअतिथि मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ऊर्जा एवं अतिरिक्त स्रोत ऊर्जा राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश शासन ने लोकार्पण किया। सर्वप्रथम मंत्री ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

2 285

इस अवसर पर मंत्री ने कहा कि आज प्राथमिक विद्यालयों एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों की दशा सुधरी है चाहे बिल्डिंग बनाने की बात हो, ड्रेस,जूता, मोजा, बैग, किताब सब बच्चों को गुणवत्ता युक्त एवं फ्री में दिया जा रहा है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विद्यालयों में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति कर अच्छी शिक्षा प्रदान की जा रही है।

3 226

इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मड़िहान  राम मिलन यादव एवं प्रधानाचार्य  बेचन सिंह एवं ग्राम प्रधान रमेश सिंह एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष रामपोष सिंह एवं दीपक सिंह एवं अनिल सिंह एवं विनय सिंह एवं दिनेश पटेल जी एवं प्रधानाध्यापक उमाशंकर सिंह एवं नरेश नामदेव अध्यापक एवं त्रिवेणी प्रसाद मौर्या तथा कुशल संचालन प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश सिंह (गुरु) ने किया।

4 201

रिपोर्ट : राम सुमेर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें