ऋतिक रोशन जल्द बनेंगे दूल्हा, सबा आजाद के घर लेकर पहुंचेंगे बारात!

Facebook
X
WhatsApp

ऋतिक रोशन और सबा आजाद इन दिनों बॉलीवुड के वो लव बर्ड्स हैं, जिनकी चर्चाएं खूब हो रही हैं. जब से दोनों के डिनर डेट के बाद से साथ में स्पॉट किया गया है, तब से चर्चाएं हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं. दोनों ने भले अपने रिलेशनशिप पर चुप्पी साधी हो, लेकिन सबा आजाद का ऋतिक के परिवार के साथ टाइम स्पेंड करना, सबा के बीमार होने पर ऋतिक के परिवार द्वारा उनका ख्याल रखना. इतना ही नहीं ऋतिक की एक्स वाइफ सुज़ैन खान का भी सबा को सोशल मीडिया पर प्यार से ट्रीट करना, ये इशारा करता है कि दोनों के बीच कुछ तो बेहद खास है. अब ये सब देखने के बाद फैंस भी सोचने लगे हैं कि दोनों शादी तो नहीं कर रहे हैं? हाल ही में ऋतिक और सबा के दोस्त ने शादी को लेकर हॉट स्कूप शेयर किया है।

ऋतिक रोशन और सबा आजाद के बीच क्या चल रहा है? हालांकि इसको लेकर दोनों ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. लेकिन सोशल मीडिया पर ऋतिक का सबा की तारीफ करना हो या पब्लिक प्लेज में सबा को प्रोटेक्ट करना, ये इशारा करता है कि दोनों के दिल एक दूसरे के लिए धड़क रहे हैं. इंडिया टुडे से ऋतिक रोशन और सबा आजाद के एक कॉमन दोस्त ने बात की और उन्होंने इस रिश्ते का सच और शादी पर बड़ी बात कह डाली।

एक-दूसरे को पसंद करते हैं ऋतिक-सबा
ऋतिक और सबा के कॉमन दोस्त ने बताया कि दोनों एक-दूसरे को पसंद करते हैं. ऋतिक के परिवार में भी सबा सभी को पसंद हैं. सिर्फ यही नहीं, ऋतिक की तरह ही उनके परिवार को भी सबा का म्यूजिक पसंद है. हाल ही में जब सबा, ऋतिक के घर गई थीं तो वहां उन्होंने सभी के साथ एक म्यूजिक सेशन भी किया था, जिसे ऋतिक के साथ ही उनके परिवार ने भी खूब पसंद किया था. यहां तक ​​कि ऋतिक के बच्चे रेहान और रिदान भी सबा को बहुत पसंद करते हैं।

ऋतिक और सबा करेंगे शादी!
दोनों की शादी की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘ऋतिक और सबा साथ हैं, लेकिन वो किसी भी चीज को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं चाहते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें