एंबुलेंस में गूंजी किलकारी गर्भवती महिला ने दिया बेटे को जन्म

Facebook
X
WhatsApp

रायबरेली:  ब्लॉक के भीखा का पुरवा गांव के रहने वाले विनोद कुमार पत्नी मनोरमा को सोमवार की सुबह 7:15 बजे पीड़ा हुई तो परिजनों ने इसकी सूचना तुरंत 108 एंबुलेंस को दी गर्भवती महिला को प्रसव के लिए एंबुलेंस से जगतपुर सीएचसी ले जाते समय रास्ते में प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी इस पर एंबुलेंस स्टाफ ईएमटी हरिओम तिवारी, पायलट विपिन कुमार ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को रोक दिया। और आशा कार्यकर्ती की मदद से एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। सीएचसी के अधीक्षक डॉ सत्यपाल सिंह ने बताया है कि प्रसूता व नवजात स्वस्थ हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें