एक्शन: अमिताभ के बॉडीगार्ड जितेंद्र का हुआ तबादला, 1.5 करोड़ रुपये सैलरी मिलने की खबर पर हुई कार्रवाई

Facebook
X
WhatsApp

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने 70 के दशक से दर्शकों का मनोरंजन किया है और आज भी वो दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनसे जुड़ी हर खबर चर्चा में बनी रहती है। अभी हाल ही में उनके बॉडीगार्ड जितेंद्र को लेकर खबरें सामने आ रही थी कि अमिताभ बच्चन उन्हें 1.5 करोड़ रुपये तनख्वाह देते हैं। अब खबर है कि कई साल से अमिताभ बच्चन के बॉडीगार्ड रहे मुंबई पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल जितेंद्र शिंदे का तबादला कर दिया गया है। 1.5 करोड़ रुपये की तनख्वाह मिलने की खबर सामने आने के बाद से जितेंद्र के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

अमिताभ बच्चन के सिक्योरिटी गार्ड का हुआ तबादला
बता दें कि साल 2015 से जितेंद्र अमिताभ बच्चन की सुरक्षा कर रहे हैं। साथ ही वो अपनी खुद की भी सुरक्षा एजेंसी चला रहे थे। इस बात की जानकारी जब प्रशासन को हुई तो मामला पुलिस कमिश्नर तक पहुंच गया। ऐसे में मुंबई पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने जितेंद्र शिंदे का तबादला कर दिया।

बता दें कि पद ग्रहण करने के बाद ही पुलिस कमिश्नर हेमंत नागराले ने बताया था कि कोई भी व्यक्ति एक पद पर एक पुलिस स्टेशन में चार साल से अधिक समय तक नहीं रह सकता है। विभाग का कहना है कि इसी नियम के तहत जितेंद्र शिंदे का तबादला डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में कर दिया गया है।

दरअसल ऐसी खबरें सामने आई थीं कि अमिताभ बच्चन अपने निजी अंगरक्षक को सालाना 1.5 करोड़ रुपये का वेतन देते हैं। जितेंद्र शिंदे सालों से अमिताभ बच्चन के निजी अंगरक्षक हैं। वह अमिताभ की सुरक्षा के लिए हर वक्त मुस्तैदी के साथ उनके साथ चलते हैं। लोकप्रिय क्विज शो केबीसी 12 की शूटिंग के दौरान भी आपने उनको परछाई की तरह बिग बी के साथ देखा होगा।

अब मुंबई पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि शिंदे ने ये रुपये अमिताभ बच्चन से ही कमाए हैं या कहीं और से। वहीं शिंदे का कहना है कि उनकी पत्नी अपने नाम से एक सिक्योरिटी बिजनेस चलाती हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें सालाना 1.5 करोड़ रुपये कभी नहीं दिए थे।

गौरतलब है कि अमेरिकी अभिनेता और निर्माता एलिजा वुड जब अपने एक दौरे के दौरान भारत आए थे तो शिंदे ने उनको भी सुरक्षा प्रदान की थी। बताया जाता है कि उनको ऐसा करने के लिए अमिताभ बच्चन ने ही कहा था। अमिताभ बच्चन हर वक्त सुरक्षा के घेरे में रहते हैं और उनके साथ हमेशा दो कॉन्स्टेबल मौजूद रहते हैं।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें