एक्‍ट्रेस अमरीन भट के मातम में डूबे परिवार ने कही ये बात, हत्यारों को सेना ने किया ढेर

Facebook
X
WhatsApp

जम्मू कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मार गिराए गए हैं. दोनों आतंकवादी टीवी एक्ट्रेस अमरीन भट की हत्या में शामिल थे. सुरक्षाबलों ने 24 घंटों के अंदर ही अमरीन भट की हत्या का बदला ले लिया है. आपको बता दें कि बुधवार को बडगाम में आतंकियों ने अमरीन भट की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

परिवार को मदद की दरकार
एक्ट्रेस अमरीन भट के बड़गाम स्थित घर में मातम पसरा है. परिवार के लोगों को रो-रो कर बुरा हाल है. ज़ी न्यूज़ से खास बातचीत में परिजनों ने बताया कि अमरीन को कम उम्र में इसलिए काम करना पड़ा क्योंकि उसके ऊपर बहुत सारी जिम्मेदारियां थी. उसके पिता कई बीमारियों से पीड़ित हैं ऐसे में अमरीन की कमाई से घर का खर्च और उनका इलाज चलता था. ऐसे में परिवार के कुछ सदस्यों का कहना है कि सरकार को अमरीन के परिवार का ध्यान रखते हुए घर के किसी सदस्य को नौकरी और आर्थिक मदद की गुजारिश भी की है ताकि अमरीन की गैरमौजूदगी में उसका परिवार अपना गुजारा कर सके।
फरहान ने बताया आतंकियों ने दरवाजा खटखटाया और आवाज दी तो दरवाजा उसी ने खोला. फिर उन आतंकियों ने कहा बड़गाम की एक शादी समारोह में अमरीन को बुलाना है. जब फरहान की मौसी अमरीन ने बाहर आकर बात की तो एक आतंकी ने सीधे उस पर गोली चला दी. भागने पर और फायर किए और फिर वहां से फरार हो गए.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें