एक दिन में पूर्व सांसद की पत्नी समेत 16 कोरोना संक्रमित

Facebook
X
WhatsApp

जौनपुर। कोरोना के मामले पिछले तीन दिन से तेजी से बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद केपी सिंह की पत्नी समेत अलग-अलग इलाकों से कुल 16 केस सामने आए हैं, जबकि एक दिन पहले छह मरीज थे। इस तरह एक्टिव केस की संख्या 22 पहुंच गई है।पूर्व सांसद केपी सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में हैं, जबकि उनकी पत्नी रीना लखनऊ में हैं। पत्नी को एक दिन पहले हल्का बुखार आया था। जिस पर उन्होंने चेक कराया तो कोरोना की रिपोर्ट पाजीटिव आई। घर से काफी दिन पहले ही वे लखनऊ भाई के घर गई थी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इसके अलावा महराजगंज, करंजाकला ब्लाक में दो-दो, जलालपुर, रामनगर और सिरकोनी ब्लाक इलाके में एक-एक मरीज तथा सर्वाधिक मरीज सुजानगंज ब्लाक क्षेत्र में 5 मिले हैं। इसके पहले अलग-अलग इलाकों में 6 केस मिले थे।मेडिकल कालेज में तैयार होगा 100 बेड
जौनपुर। कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी अजय साहनी मेडिकल कॉलेज सिद्दीकपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज में 100 बेड तैयार किए जाएं। ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई बेड तक सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी हासिल की।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें