एक धोखे ने बदल दी जिंदगी, अखबार बांटकर बने IAS ऑफिसर

Facebook
X
WhatsApp

यूपीएससी परीक्षा  की गिनती देश की ही नहीं, बल्कि दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में की जाती है. इसके तीनों चरणों को पास कर पाना आसान नहीं होता है. हालांकि, यूपीएससी परीक्षा पास कर चुके ऑफिसर्स की सक्सेस स्टोरी   सुनना काफी मोटिवेशनल होता है.

मध्य प्रदेश के रहने वाले निरीश राजपूत अब किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. एक समय पर उन्होंने आर्थिक हालात से लड़ने के साथ ही एक खास दोस्त का धोखा भी सहन किया था. उस धोखे ने ही उन्हें यूपीएससी परीक्षा देने के लिए तैयार किया. जानिए आईएएस निरीश राजपूत की सक्सेस स्टोरी. आप भी इनसे प्रेरणा ले सकते हैं.

आईएएस निरीश राजपूत  ने अपनी जिंदगी के काफी कठिन पल देखे हैं. उनके पिता एक दर्जी थे और निरीश के पास अपनी फीस भरने के भी पैसे नहीं होते थे. निरीश घरों में अखबार बांटकर अपनी फीस के रुपये जुटाते थे. उन्होंने, दोनों में टॉप किया था. इतने कठिन हालात होने के बावजूद उन्होंने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी की और सफल होकर आईएएस ऑफिसर बन गए


निरीश राजपूत  घर के आर्थिक हालात से तो जंग लड़ ही रहे थे, उनके एक अजीज दोस्त ने भी धोखा देकर उनकी मुश्किलें बढ़ा दी थीं. निरीश के दोस्त ने यूपीएससी (UPSC) कोचिंग इंस्टिट्यूट खोला था. निरीश उसमें छात्रों को पढ़ाते थे. लेकिन 2 सालों की मेहनत के बाद जब संस्थान अच्छी तरह से चलने लगा तो उस दोस्त ने निरीश को वहां से निकाल दिया.|

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें