एक प्यार ऐसा भी, जेल में पता चला प्रेमिका है 8 माह की गर्भवती तो प्रेमी ने रचाई शादी

Facebook
X
WhatsApp

बलिया में शादी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर प्रेमी ने 8 माह की गर्भवती प्रेमिका के साथ शादी की। प्रेमी जोड़े को आर्शीवाद देने के लिए जहां लोगों की भीड़ जुटी तो वहीं उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ भी रही।

मामला बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र के अखोप चौराहा के प्राचीन हनुमान मंदिर का है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी को लेकर यहां पर ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और ग्रामीणों की पंचायत चली। जिसके बाद दोनों की शादी कराने का फैसला लिया गया। मामले का वीडियो भी सामने आया है।

बिगह जमीन बिगहा गांव के रहने वाले अभिषेक कुमार का बहुताचक उपाध्याय गांव में रिश्तेदार के घर आना जाना था। इसी दौरान उसे गांव की दीपा पुत्री रामभुवन से प्यार हो गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच संबंध बने जिससे दीपा गर्भवती हो गई। 3-4 महीने पहले दीपा के गर्भवती होने की बात उसके परिवार वालों को पता चली। जिस पर दीपा के घरवालों और अभिषेक के जाति वर्ग के लोगों से मारपीट हो गई।

पुलिस ने दीपा के माता-पिता और भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक हफ्ते बाद सभी जेल से छूटे, तब से गांव में तनाव का माहौल था। जिसे सोमवार रात को आपसी सहमति के साथ सुलझा लिया गया।

अभिषेक और दीपा की हनुमान मंदिर में सोमवार रात हिंदू रीति-रिवाज से शादी कराई गई। मंगलवार को दोनों ने मंदिर में एक-दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद दीपा को सभी अभिषेक के साथ विदा कर दिया। उधर, चर्चा है कि अभिषेक ने दबाव में आकर शादी की है। उसके पिता पिता वर्तमान में गैर प्रांत में है। जयमाल के तुरंत बाद अभिषेक के वरमाला उतारने पर भी ग्रामीण तरह-तरह की चर्चा करते रहे।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें