प्रदेश में योगी सरकार पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बन गई है जिसको लेकर बेरोजगार छात्रों में खुशी का माहौल व्याप्त है जल्द ही सभी छात्र मुख्यमंत्री जी से लखनऊ बधाई देने के लिए पहुंचेंगे और अपने यूपीपीसीएल की 4102 तकनीशियन पदों की बहाली एवं 2400 स्वीकृत पदों की भर्ती के विषय में ज्ञापन भी देंगे और मा०से सादर अनुरोध करेंगे कि जल्द ही प्रदेश के 6.5 लाख आईटीआई छात्रो के भविष्य को देखते हुए तकनीशियन की समस्त भर्ती का विज्ञापन जारी करने के लिए ऊर्जा विभाग को निर्देशित करें। इस संबंध में कल ऑनलाइन बैठक बुलाई गई है। जिसमें प्रदेशभर के छात्र उपस्थित रहेंगे।
Post Views: 5









