एक वर्ष बाद खुला रालपुर में स्थित वैष्णो माता का भव्य मंदिर

Facebook
X
WhatsApp

 रायबरेली:  जैसा कि आप सभी जानते हैं कि प्रसिद्ध मां वैष्णो धाम मंदिर रालपुर जिसे लोग गिरजा धाम मंदिर के नाम से भी जानते हैं जोकि रायबरेली जनपद के सरेनी क्षेत्र रालपुर में स्थित है जानकारी के मुताबिक हम आपको बताते चलें कि वैश्विक महामारी के दौरान वैष्णो माता का भव्य मंदिर बंद हुआ था वहीं भक्तों की मायूसी को देखते हुए एक वर्ष से अधिक समय के बाद मां वैष्णो धाम मंदिर व मां गिरिजा मंदिर रालपुर को कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों के अनुपालन के साथ पुनः खोला गया है

1 2208

हालांकि मां वैष्णो धाम मंदिर के खुलने की सूचना श्रद्धालुओं को ना होने के कारण मंदिर के खुलने के सर्वप्रथम दिन कुछ ही श्रद्धालु माता रानी के दर्शन हेतु आए सूचना अनुसार आज से हर रोज समय अनुसार खुल सकेगा वैष्णो माता रानी का भव्य मंदिर साथ ही हम आपको बताते चलें कि 12:00 से 2:00 के बीच माता रानी का भव्य मंदिर बंद रहेगा वही लोगों का मानना है कि 12:00 से 2:00 के बीच माता रानी विश्राम करती हैं जिससे 2 घंटे के लिए मंदिर को किया जाता है बंद मंदिर खुलने का निर्धारित समय सुबह 8:00 बजे से 12:00 बजे तक तथा 2:00 से 5:00 तक ही खुला रहेगा माता रानी का भव्य मंदिर और हो सकेंगे आदिशक्ति वैष्णो माता के दर्शन।।

 

रिपोर्ट : राम सुमेर

 

 

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें