एग्जिट पोल के नतीजे सही हुए तो योगी आदित्‍यनाथ रचेंगे इतिहास

Facebook
X
WhatsApp

देश के सभी एग्जिट पोल के नतीजों में उत्‍तर प्रदेश मेंं एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनने की बात कही गई है. योगी आदित्यनाथ के दोबारा से मुख्यमंत्री बनने का अनुमान है. अगर ऐसा हुआ तो यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इतिहास रचेंगे. साल 1950 में उत्तर प्रदेश में पहली बार चुनाव हुए, तब से लेकर अब तक राज्य में कोई भी लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री नहीं बना है, जिन्‍होंने अपना पहला 5 साल का कार्यकाल पूरा किया हो. अगर यूपी में दोबारा बीजेपी की सरकार बनती है और योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाया जाता है तो यह ऐतिहासिक होगा.

यूपी की राजनीति का ये भी बड़ा रोचक पहलू है कि किसी पार्टी की सत्ता रिपीट हुई तो उसने अपने पिछले सीएम को मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं दी. 1950 से 1967 तक राज्य में कांग्रेस की सरकार रही, लेकिन इस बीच में गोविंद वल्लभ पंत से शुरू हुई कुर्सी की कहानी चंद्रभान गुप्ता तक पहुंचते-पहुंचते बीच में पार्टी ने तीन सीएम और बदल दिए थे. यानि 1950 से 1967 तक कांग्रेस की सरकार तो रही, लेकिन हर बार मुख्यमंत्री बदलते रहे. इसके बाद 1980 से 1989 तक फिर से कांग्रेस की सरकार रही लेकिन इन 9 सालों में कांग्रेस ने 5 मुख्यमंत्री बना डाले.बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 1997 से 2002 तक पहली बार पांच साल तक यूपी की सत्ता चलाई, लेकिन इन पांच सालों में बीजेपी ने भी 3 मुख्यमंत्री बदले. जब बीजेपी ने 21 सितंबर 1997 को सरकार बनाई तो कल्याण सिहं सीएम बने, फिर दो साल बाद सीएम बदलकर राम प्रकाश गुप्ता को मुख्यमंत्री की कुर्सी दे दी गई. इसके 351 दिन बाद राम प्रकाश गुप्ता को हटाकर बीजेपी ने राजनाथ सिंह को सीएम बना दिया.

अपना कार्यकाल पूरा भी नहीं किया था
इसी तरह 3 जून 1995 को मायावती पहली बार जब सीएम बनीं तो उनकी सरकार 18 अक्टूबर 1995 तक चली और वो 137 दिन तक मुख्यमंत्री रहीं. लेकिन इसके बाद उनकी सरकार गिर गई और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग गया. इसके बाद 1997 को राष्ट्रपति शासन हटा और मायावती फिर से सीएम बनीं. लेकिन इस बार भी उनकी सरकार 184 दिन ही चल सकी. फिर मायावती दूसरी बार सीएम जरूर बनीं लेकिन बीच में 1 साल से ज्यादा तक प्रदेश में राष्ट्रपति शासन रहा और मायावती ने अपना कार्यकाल पूरा भी नहीं किया था.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें