एबीआईसी छात्रा नन्दिनी यादव ने रौशन किया विद्यालय का नाम

Facebook
X
WhatsApp

रेणुकूट हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट की छात्रा नन्दिनी यादव ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा-2021 के प्रथम चरण में पिछड़ा वर्ग श्रेणी में पूरे राज्य में 11वाँ स्थान अर्जित कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। राज्य स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में छात्रा ने 200 में से 147 अंक प्राप्त किए। छात्रा ने यह सफलता विद्यालय की शिक्षिका डॉ0 स्मिता सिंह के कुशल मार्गदर्शन में हासिल की। छात्रा के पिता भगवान सिंह यादव हिण्डालको इण्डस्ट्रीज लिमिटेड के रिडक्शन प्लांट में कार्यरत हैं। हिण्डालको प्रबंधन एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य रवीन्द्र सिंह चौहान ने छात्रा व उसके माता-पिता को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रिपोर्ट – सुनील ठाकुर

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें