एसी फटने से पूरे घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक

Facebook
X
WhatsApp

मेरठ: रेलवे रोड स्थित मोहल्ला जैन नगर में एक मकान में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई, जिसमें लाखों रुपए का समान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि आग में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक आग एयर कंडीशन का कंप्रेशर फटने से लगी है। मकान स्वामी संजय जैन पुत्र सुभाष जैन, जैन नगर में बीच वाली गली में रहते हैं। शनिवार तड़के एसी का कंप्रेशर फटने से पूरे घर में आग लग गई। आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था। आग के चलते मोहल्ले में अफरा-तफरी मची रही। सूचना पर भाजपा नेता अजय गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मामले की जानकारी ली।

मोहल्ले वालों ने बताया कि कंप्रेशर फटने से तेज आवाज हुई जिससे सभी की नींद खुली। तभी कंप्रेशन में आग लगी जो पूरे घर में तेजी से फैल गई। हालांकि घर के सभी सदस्य समय रहते घर से बाहर आ गए थे। वहीं घर का सारा सामान जलकर खाक हो चुका है। बता दें कि मेरठ समेत यूपी के कई इलाकों में भयंकर गर्मी पड़ रही है। इस कारण घरों के एसी दिनभर और रातभर चलते हैं। कई बार एसी की सर्विस ना होने के कारण भी ऐसा होता है। हालांकि कंप्रेशर फटने का कोई सही कारण तो नहीं बताया जा रहा है लेकिन इसके लिए मोहल्ले में सभी को सचेत किया गया।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग भी पहुंचा। आग पर काबू पाया गया है। भाजपा नेता अजय गुप्ता ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। आग सुबह करीब साढ़े तीन बजे लगी। उस समय घर में पति-पत्नी और दो बच्चे सोये हए थे। आग लगते ही सभी की नींद खुल गई। आननफानन में आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें