ऐसी होगी धामी की नई कैबिनेट! : तीन नए चेहरों को मिल सकता है मौका, जानिए मंत्री बनने की दौड़ में कौन-कौन आगे?

Facebook
X
WhatsApp

उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की सरकार में किसे-किसे मंत्री बनाया जाएगा इसकी लिस्ट आ गई है. सूत्रों के मुताबिक, पुष्कर सिंह धामी की सरकार में कुल 8 मंत्री होंगे. इसमें धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, रेखा आर्य आदि का नाम शामिल है.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी की आज बुधवार को ताजपोशी होगी. पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण में आज पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. इसके साथ-साथ BJP शासित राज्यों के कई सीएम भी इसमें हिस्सा लेंगे. देहरादून के परेड ग्राउंड में दोपहर 2.30 बजे पुष्कर सिंह धामी 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे. प्रधानमंत्री मोदी के अलावा इस कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे.बता दें कि उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में जीत दर्ज कर बीजेपी ने वापसी की लेकिन पुष्कर सिंह धामी खटीमा विधानसभा से चुनाव हार गए थे. बावजूद इसके बीजेपी ने उनपर भरोसा जताते हुए फिर से उनको ही सीएम बनाने का फैसला किया है.

धामी ने इस बात के लिए पार्टी और पीएम मोदी का आभार जताया था. उन्होंने कहा था कि सामान्य से पार्टी कार्यकर्ता पर इतना भरोसा जताने के लिए वह बीजेपी नेतृत्व का धन्यवाद करते हैं. धामी ने उत्तराखंड की जनता से वादा किया कि वह राज्य को 2025 तक अग्रणी राज्य बनाएंगे. तब राज्य के गठन को 25 साल पूरे हो जाएंगे.

शपथ ग्रहण में पीएम मोदी की मौजूदगी से भी बड़ा संदेश देने की तैयारी हो रही है. इससे यह दिखाने की कोशिश होगी कि धामी को प्रधानमंत्री का सीधा संरक्षण है. माना जा रहा है कि पीएम मोदी धामी से अपने सभी ड्रीम प्रोजेक्ट्स जल्द पूरा करवाना चाहते हैं.

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें