ओम प्रकाश राजभर का विवादित बयान,कहा- बीजेपी वाले वोट मांगने आएं तो चारपाई पर वापस भेजो

Facebook
X
WhatsApp

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। वाराणसी के एक कार्यक्रम में शिक्षा और राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के मुद्दे पर बोलते हुए राजभर ने कहा कि अब जब बीजेपी वाले आपके पास आएं तो उनसे कहना कि हमें शिक्षा और राजनीति में 50 फीसदी आरक्षण दीजिए। अगर आरक्षण देना तो वोट मांगने आना वरना दोबारा मत आना। दोबारा आओगे तो दो पैर से लेकिन जाओगे चारपाई पर।

राजभर ने कहा कि जब बीजेपी वाले आपके पास आएंगे तो कहेंगे कि राशन दिया है तो उनसे पूछना कि शिक्षा दी कि नहीं? जिसके घर में कोई बीमार होता है वही उसका दर्द जानता है। उन्होंने कहा, बीजेपी सोचती थी कि कोई बोलेगा नहीं, लेकिन तुम्हारे ओमप्रकाश राजभर ने आज यूपी के 75 जिलों में आग लगा दी है। भाजपा वाले कहते हैं कि 2 करोड़ को नौकरी दी, लेकिन आप लोग बताइए कि किसी को नौकरी मिली। राजभर ने पूछा कि भाजपा ने महंगाई कम की या बढ़ा दी।

नीट में 27 फीसदी आरक्षण के मुद्दे पर ओपी राजभर ने डिप्टी सीएम केशव मौर्या और बिहार सरकार में मंत्री और वीआईपी पार्टी के नेता मुकेश सहनी को भी घेरा। राजभर ने कहा कि पिछड़ों के इस मुद्दों पर दोनों नेता खामोश क्यों है। इसके अलावा यूपी में ब्राह्मण वोटों को लेकर हो रहे राजनीति को लेकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि एक ब्राह्मण की हत्या हुई थी तो अंग्रेज देश से बाहर हो गए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार में कितने ब्राह्मणों का एनकाउंटर कराया गया। ब्राह्मण दोराहे पर खड़ा है, सबको देख रहा है।

The specified slider does not exist.

ताजा खबरें